अररिया: अररिया में मासूमों का दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कुचला, 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत, 13 वर्षीय गंभीर घायल
Araria, Araria | Apr 22, 2026 अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत बिहारी गांव के बांस झाड़ी मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार मिट्टी लदा ट्रैक्टर साइकिल सवार दो बालकों को कुचलकर चला गया। हादसे में एक बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को घेरकर मुआवजे की मांग पर जाम लगा दिया।