कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी