कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2025 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गया। बता दें कि आज देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।