कांके: मोरहाबादी स्थित आवासीय कार्यालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया ध्वजारोहण
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2025 मोरहाबादी स्थित आवासीय कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सभी जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप-विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।