निंबीजोधा टोल प्लाजा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार टैंकर ने मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।