झालरापाटन: असनावर राता देवी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में विवाहिता गंभीर रूप से घायल
असनावर राता देवी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 11:00 बजे बताया कि बढ़िया गांव की रहने वाली सुमित्राबाई अपने पुत्र चिंटू के साथ असनावर से वापस अपने गांव लौट रही थी, लेकिन बीच मार्ग में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।