रायबरेली: दरीबा गांव स्थित रिंग रोड के पास बाइक से टक्कर के बाद सरकारी रोडवेज बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
Raebareli, Raebareli | Jun 10, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,दरीबा गांव के पास बड़ा हादसा टल गया यहां,बुधवार की शाम को बाइक में टक्कर लगने के बाद, सरकारी रोडवेज बस में अचानक आग लग गई जिसके चलते हड़कंप मच गया सभी यात्री,अफरा तफरी के बाद बस से नीचे उतर कर बाहर आ गए,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।घटना की जांच की जा रही है।