गड़हनी: आंधी बारिश के कारण गड़हनी के उपभोक्ताओं को 8 से 15 घंटे बाद मिली बिजली
बुधवार शाम आंधी बारिश आने के कारण गड़हनी पावर सब स्टेशन के सभी फीडर में कोई न कोई खराबी आ गई थी। बुधवार शाम 5 बजे आंधी बारिश आने से बिजली कट गई थी और गुरुवार सुबह कही 3 बजे तो कही 8 बजे सुबह बिजली आपूर्ति चालू की गई है। कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने बताया कि अब सभी फीडरों में खराबी दुरुस्त कर दिया गया है और बिजली आपूर्ति भी सुचारू रूप से चालू कर दी गई है