पूरनपुर: अपनी मांगों को लेकर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर तहसील में रेलमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में बर्षों पुराना श्री सतभईया बाबा का स्थान है। रेल विभाग की टीम ने बिना कोई सूचना एवं नोटिस के अचानक शनिवार को बुलडोज़र से मंदिर के यज्ञशाला एवं यात्री शेड व हैडपंपों को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी लगने के बाद हिन्दू संगठन सहित स्थानीय लोगों ने पहुचकर रेलवे की कार्रवाई का विरोध किया।