कटोरवा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उंसके बाद सभी घायलों को झाझा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन द्वारा शनिवार को दिन के 11:00 बजे सभी घायलों को जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।