जौनपुर: प्राकृतिक अबीर गुलाल बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
विकासखंड बक्शा के कृषि विज्ञान केन्द्र पर सोमवार को हर्बल गुलाल बनाने का समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया जहां डा सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने बताया कि हर्बल गुलाल बनाने के लिए फूल,फल एवं पत्तियों का उपयोग किया जाता है हरे रंग के लिए पालक, गुलाबी रंग के लिए गुलाब का फूल, पीले और केसरिया रंग के लिए पलाश एवं गेंदा का फूल, का प्रयोग किया जाता है