कटिहार: पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नए DM आशुतोष द्विवेदी, मीटिंग में प्राथमिकताओं पर की चर्चा
पदभार ग्रहण करते कटिहार के नए DM आशुतोष द्विवेदी एक्शन में दिखे। एनआईसी सभागार में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों की एक परिचयात्मक और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह मामला शाम पाँच बजे का है। इस बैठक में अगले तीन महीनों की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई ।