लोहरदगा: लोहरदगा में HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में तैयार किए गए 136 ऑक्सीजन युक्त बेड
HMPV यानी ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस इसको लेकर लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार शाम लगभग 5:30 सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि एचएमपीवी कोविड-19, एचवन एनवन वायरस की तरह यह लँगस में अटैक करने वाला वायरस हैं। कोविड की तरह इस वायरस से सांस लेने में तकलीफ और सीवियर निमोनिया होने का खतरा रहता है।