सासाराम: रोहतास में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने उद्यमियों के साथ की बैठक
Sasaram, Rohtas | Jun 24, 2026 रोहतास में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा, डीएम ने उद्यमियों संग की बैठक रोहतास जिला मुख्यालय के संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विषय पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्यमियों एवं नए व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।