आमस: आमस प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में सुनी गईं फरियादें, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
Amas, Gaya | Jun 12, 2026 आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आमस प्रखंड में हर सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के अधिकारियों ने आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, नल-जल और मनरेगा से जुड़े कई मामले सामन