मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत, 10 दिन बाद होनी थी शादी की रस्म
ग्राम मझोला निवासी अंशु मजदूर को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रसूलाबाद हाईवे पर जोगा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंशु ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है। 14 जून को अंशु का तिलक समारोह होना था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं।