रविवार की शाम 4 बजे नई सराय थाना प्रभारी बनाए गए मनीष सिंह गुर्जर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों में फेरबदल किया है। नई सराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित को शाढ़ौरा भेजा गया है। जबकि, थाना कोतवाली अशोकनगर ने पदस्थ एसआई मनीष सिंह गुर्जर को नई सराय थाना प्रभारी बनाया गया है।