चूरू: रतनगढ क्षेत्र के एक गांव के खेत में 19 वर्षीय युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में चूरू लाया गया
Churu, Churu | Nov 2, 2025 चूरू जिले की रतनगढ तहसील के एक गांव में घरेलू झगड़े के बाद 19 वर्षीय युवक ने खेत में काम करते समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता लगने पर युवक को निजी वाहन से पहले रतनगढ के जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर प्राथमिक ईलाज के बाद उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।