चूरू: गांव लुटाना में 65 वर्षीय महिला को बिछाने के कपड़ों में छिपे सांप ने काटा, गंभीर हालत में चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Nov 2, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे अस्पताल नही ले जाकर पहले धार्मिक स्थल पर झाड़ फूंक करने ले गए लेकिन जब तबियत बिगड़ी तो उसे गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अभी रविवार को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।