बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंग