शुक्रवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चली श्री रामलीला मे सीता माता की खोज में हनुमानजी ने समुद्र पार किया। उसके पूर्व उन्हें जामवंत अंगद और अन्य लोगों ने उनका बल याद दिलाया, वाटिका में पहुंचकर माता सीता को भगवान राम की मुद्रिका भेंट की, उसके बाद वाटिका उजाड़ने पर अक्षय कुमार उनसे युद्ध करने पहुंचा, अक्षय कुमार का वध हनुमान जी द्वारा किया गया।