चायल: भीषण गर्मी में नगरवासियों को राहत, भरवारी में नए पंप हाउस का उद्घाटन, नगर वासियों का खिला चेहरा
कौशांबी। भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिका परिषद भरवारी ने एक और कदम बढ़ाया है। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने वार्ड नंबर 6 टीकरडीह में 17.5 एचपी क्षमता वाले नए पंप हाउस के अंदर लगे स्टार्टर का बटन दबाकर उद्घाटन किया।