बिना नम्बर प्लेट के संचालित अवैध वाहनों के विरुद्ध 2 फरवरी से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी सम्पत राम वर्मा के नेतृत्व में अभियान के दौरान जिले में बिना नम्बर प्लेट एवं बीमा व फिटनेस के अवैध परिवहन करने वाले ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के उड़नदस्तों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 53 वाहनों के चालान बनाकर सीज किये गये ।