फतेहपुर: गाजीपुर के खेसहन में करंट की चपेट में आकर युवती की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
खेसहन गांव निवासी रजोल की पुत्री सोनी देवी रात लगभग ग्यारह बजे पानी पीने के लिए उठी। बताते हैं कि तभी फर्राटा पंखा की चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही करंट लग जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।