बनमनखी: होलिका दहन के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी, 40 फीट का होलिका का पुतला बनाया गया, सोमवार को होगा दहन
बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होलिका दहन महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्त प्रह्लाद ट्रस्ट के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, एसडीओ प्रमोद कुमार , एसडीपीओ शैलेश प्रीतम सहित कई अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के जुटे हुए