परबत्ता: पूर्णिमा पर उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार की शाम परबत्ता प्रखंड के उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। शाम सात बजे से शुरू हुई इस दिव्य आरती में बनारस से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां गंगा की आराधना की। गंगा घाट पर दीपों की मनमोहक रोशनी, शंखनाद और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठ