दुधि: बभनी में आकाशीय बिजली गिरने से घर का छप्पर ठीक कर रहे पिता की मौत,पुत्री भी गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई।जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय गंभीरा पुत्र स्व. रामबृक्ष अपनी 17 वर्षीय पुत्री सीमा के साथ अपने घर का छाजन (छप्पर) ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।