🚧 तीन दशक का इंतजार खत्म! जमुहां की सड़क की बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत!
90 के दशक में बनी दिबियापुर-फफूंद मार्ग से गांव जमुहां जाने वाली सड़क वर्षों तक गहरे गड्ढों से जूझती रही। बरसात में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
जुलाई में सड़क की बदहाली का मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे दिबियापुर द लीजेंड ने भी प्रमुखता से उठाया था।
अब निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक कमला देवी और उनके पति रामकिशोर दिवाकर की पहल पर ग्राम पंचायत के माध्यम से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। करीब दो हजार लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
🎥 वीडियो में देखिए—पहले गड्ढों से भरी सड़क और अब इंटरलॉकिंग निर्माण के दौरान व निर्माण के बाद की बदली हुई तस्वीर!
📢 ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर अपनी राय कमेंट में बताएं।
पोस्ट को लाइक और शेयर करें और औरैया जिले की ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए दिबियापुर द लीजेंड पेज को फॉलो करें।
#दिबियापुर #जमुहां #औरैया #ग्रामीणविकास #DibiyapurTheLegend