सरिया प्रखंड के उपप्रमुख सह पूर्व भाकपा माले नेता रामदेव यादव ने गुरुवार दोपहर बारह बजे अनुमंडल के समीप प्रेसवार्ता कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। रामदेव ने कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से समर्पित भाव से पार्टी की सेवा करते रहे हैं।