मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में हनुमान जयंती की धूम, बुखारा गांव में शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम बुखारा में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा, भजन संध्या और विशाल भंडारे के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य किया और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।