धमतरी: महिला बेटे के साथ शादी में जा रही थी, बाइक से गिरने से हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिला के मुजालगोंदी निवासी रानी कुम्हार 6 जुलाई को अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर शादी में जा रहे थे। तभी संबलपुर के पास अचानक मोटरसाइकिल से गिर गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर उसे बेहतर इलाज लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।