मंदसौर: नई आबादी से मोबाइल देखने के बहाने युवक ने ओप्पो मोबाइल चुराया, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
मंदसौर की नई आबादी स्थित सहकारी बाजार रोड पर एक मोबाइल दुकान से ओप्पो कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया,व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जारी कर बताया कि एक युवक मोबाइल देखने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर काउंटर पर रखा मोबाइल जेब में रखकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,पुलिस मामले की जांच कर रही है,