मंगलवार को समय लगभग शाम 5:00 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और रोजगार के अवसर मिलने की बात कही। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।