देवघर: शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं गलियों में समाज सेवी बाबा बलियासे के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
विरोध प्रदर्शन के दौरान बीते दिन सफाई कर्मियों के द्वारा पूरे शहर के सड़कों पर कचरा बिखेर दिया गया था जिसको लेकर गुरुवार सुबह 7:00 से समाज सेवी बाबा बलियासे सैकड़ो की संख्या में निजी सफाई कर्मी और खुद सड़क पर उतरे और पूरे देवघर के विभिन्न मोहल्ले एवं गलियों एवं चौक चौराहों में सफाई अभियान चलाया और रास्ते को साफ कर पानी से धोया।