नर्मदापुरम: नर्मदापुरम विधायक ने रामानंद मैरिज गार्डन में स्वर्ग की तुलसीराम थापक की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
बुधवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने रामानंद मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्वर्गीय तुलसीराम थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक डॉ. शर्मा ने स्वर्गीय तुलसीराम जी थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।