जबलपुर: गोहलपुर में आवारा कुत्ते के हमले से युवक की इलाज के दौरान मौत, अब तक शिनाख्त नहीं
गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक आवारा श्वान ने अचानक हमला कर एक अज्ञात युवक को बुरी तरह नोच डाला। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उसका इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की। हाल