वारिसनगर: मथुरापुर घाट पर भीषण जाम, प्रशासन की लापरवाही से आम लोग परेशान
समस्तीपुर जिले के मथुरापुर घाट गोलंबर के पास प्रशासनिक लापरवाही एवं नाकामयाबी के कारण आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे आने जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि मथुरापुर घाट पर एक और जहां गलत तरीके से गोलंबर का निर्माण कर दिया गया है वहीं दूसरी और प्रशासनिक लापरवाही एवं मुख्य दर्शक बने रहने के कारण यातायात बाधित रहता है।