मथुरा: वृन्दावन में दंबगों द्वारा युवक के साथ की मारपीट, 2 नामजद और 10-12 अज्ञात पर हत्या के प्रयास में FIR दर्ज
वृंदावन के व्यास घेरा निवासी तरुण मिश्रा के साथ रविवार शाम करीब 7 बजे बनखंडी बाजार में आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा की गई मारपीट मामले में पुलिस ने मयंक गौतम, माधव व 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।