मथुरा: बाँके बिहारी मार्केट में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने किया विरोध, जमकर नारेबाजी की
वृन्दावन में नगर निगम के निर्माण विभाग ने बाँके बिहारी मंदिर क्षेत्र में 206 अतिक्रमण चिन्हित किए गए। जिन्हें हटाने के लिए सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम की टीम अफसरों व पुलिस बल के साथ बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में पहुंचे । विद्यापीठ चौराहे से शुरू की गई कार्यवाही का बड़ी संख्या में व्यापारी व स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद अभियान टाल दिया गया।