अरवल: बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक, अंबेडकर जयंती मनाने का लिया निर्णय
Arwal, Arwal | Apr 8, 2025 जिला मुख्यालय स्थित बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार शाम 4:00 बजे जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के जिला कार्यालय में समारोह आयोजित का बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी।