बुलंदशहर: सहायक पुलिस अधीक्षक ने भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर गरीबों को कंबलों का वितरण किया
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय बुलंदशहर पर ऋजुल सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के नेतृत्व में गरीबों को कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण किये गये। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा ठंड में सावधानी बरते बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और प्रदेश मुख्य संयोजक नरेश प्रजापति आदि रहे।