करपी: इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय बख्तारी से लाखों रुपये की सामग्री चोरी
Karpi, Arwal | Mar 29, 2026 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय बख्तारी से चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि को लाखों रुपए की सामग्री चुरा ली। प्रधानाध्यापक मुनाजिर हसन ने बताया कि एक कंप्यूटर सेट,दो स्मार्ट एलइडी, एक बैटरी तथा एक इनवर्टर को चोर चुरा कर ले गए। इस मामले में करपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।