राजातालाब: कपसेठी में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग, एक गाय की हुई मौत
कपसेठी में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग, गाय की मौत वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह मछहा गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि कई पशु झुलस गए।