हनुमानगढ़: जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर लगी पाबंदियाँ हटी, अब शादी समारोह में नहीं होगी गैस सिलेंडर की किल्लत
हनुमानगढ़ जिले में एलपीजी गैस के 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर लगी पाबंदी हटा दी गई है। जारी आदेश के बाद अब होटल रेस्टोरेंट ढाबे कैटरिंग व्यवसाय और शादी समारोह वाले उपभोक्ता जरूरत के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर ले सकेंगे। अब अतिरिक्त सिलेंडर लेने में आ रही परेशानियां भी खत्म हो गई है।