लवकुशनगर: लवकुशनगर-छतरपुर मार्ग पर शॉर्ट सर्किट से तारबाड़ी में लगी आग, 11 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट से मची अफरा-तफरी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 10, 2026
लवकुशनगर के छतरपुर मार्ग स्थित बगमऊ तिराहा के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में डीओ फॉल्ट होने और शॉर्ट सर्किट के कारण नीचे लगी तारबाड़ी में आग लग गई। आग काफी देर तक धधकती रही, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।