हजारीबाग: बढ़ती ठंड को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर आर्ष कन्या गुरुकुल की बच्चियों को कंबल दिए गए। सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह व अन्य ने गुरुकुल पहुंचकर कंबल आचार्य कौटिल्य को सौंपे। आचार्य ने इस सहयोग के लिए सांसद का आभार जताया। कंबल पाकर बच्चियां खुश नजर आईं।