पठारी: पठारी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा कुएं में डूबने से दो लोगों की हुई मौत
कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत पठारी। थाना क्षेत्र के ग्राम बनोह में कुएं से मोटर निकालते समय हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा 18 वर्षीय गोलू अहिरवार अचानक फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में किसान भगवान सिंह दांगी (40) भी कुएं में उतर गए, लेकिन दोनों पानी में डूब गए।