नाबालिग का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पुत्री घर से सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।