कलान: शेरपुरकुर्रिया आदि गांवों में एसडीएम ने चौपाल लगाकर पराली न जलाने के लिए किया जागरूक, दो किसानों पर लगाया जुर्माना
एसडीएम कलान अभिषेक प्रताप सिंह ने पराली जलाने के मामलों को लेकर कई गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से मुलाकात की।उन्होंने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।इसी क्रम में शेरपुर कुर्रिया गांव के एक किसान पर पराली जलाने के आरोप में 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।