कलान: मिर्जापुर पुलिस ने 405 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नखासा तिराहा पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस बल को देखकर सकपकाकर पीछे मुड़ने लगा। संदेह होने पर उसे रुकने का संकेत दिया गया, जिस पर वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मय हमराहीगण द्वारा घेराबंदी कर नखासा तिराहे से पकड़ लिया गया